राज्यसभा उपसभापति चुनाव में एनडीए के हरिवंश नारायण सिंह ने मारी बाजी

৥दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क , नई दिल्लीः राज्यसभा उपसभापति चुनाव में एनडीए के हरिवंश नारायण सिंह ने 125 वोटों के साथ बाजी मार ली है वहीं कांग्रेस उम्मीदवार हरिप्रसाद को 105 वोट मिले हैं. इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हुई वोटिंग में हरिवंश ने हरिप्रसास दो मात दी. इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा था कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को राष्ट्रपति चुनाव में बिना मांगे समर्थन दिया था लेकिन इस चुनाव को लेकर उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया. बता दें कि राहुल गांधी के संपर्क ना करने से केजरीवाल के सांसदों ने बॉयकॉट किया था साथ ही जगन मोहन रेड्डी के सांसदों ने भी बॉयकॉट किया था. राज्य सभा के उपसभापति चुने जाने पर छपरा के पत्रकारों ने जताया हर्ष, एनयूजे (आई) सारण के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, महासचिव राकेश कुमार सिंह, जदयू नेता शेलेन्द्र प्रताप ने दी शुभकामनाएं.
৥न्यूज़ इनपुट : #INKHABAR