बिहार पृथ्वी दिवस पर रेडियो स्नेही 90.4 FM  ने किया छात्र – छात्राओं के बीच समूह चर्चा का आयोजन 
✍परमार डाॅट काॅम : सीवान 



बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सीवान  जिले के एकमात्र सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही के द्वारा शहर के  संघमित्रा पब्लिक स्कूल मे एक समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय था “गर्म हो रही पृथ्वी, कारण और निवारण” । इसमे विद्यालय के 125 छात्रो ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सबसे पहले प्रतिभागियों को 5-5 के समूह मे कुल 25 समूहो मे विभक्त किया गया। उसके बाद सभी छात्रो ने कार्डबोर्ड एव स्केच के माध्यम से अपने विचार को लिखित रूप मे व्यक्त किया तथा बारी बारी से अपने विचारो को श्रोताओं एव चयन मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया। तदोपरान्त निर्णायक समिति के द्वारा प्रथम, द्वितीय एव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह का चयन किया गया। चयनित समूह को रेडियो स्नेही के द्वारा पुरस्कार-प्रमाणपत्र एव मेडल दे कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डा. मधुसूदन प्रसाद ने कहाँ कि ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए अब ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि वातावरण का तापमान प्रत्येक वर्ष बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे मे आप सभी बच्चे संकल्प ले की एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। वही  वरिष्ट पत्रकार नवीन सिंह परमार ने कहा कि पहले बिहार पृथ्वी दिवस कार्यक्रम 1 दिन मनाया जाता था लेकिन अब इसे सरकार ने 9 से 11 अगस्त तक मनाने का फैसला लिया हैं। स्थिति को देखते हुए यह एक सराहनीय पहल हैं। इस अवसर पर उपस्थित रेडियो स्नेही के निदेशक मधुसूदन पंडित संबोधित करते हुए कहा कि वर्षा कि स्थिति भी पहले के समान नही हैं। गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। प्रकृतिक आपदा, समुन्द्र का जलस्तर, सब कुछ मे बदलाव महसूस हो रहा हैं। ऐसे मे यदि अब लोग जागरूक नही होंगे तो स्थिति और भी भयावह हो सकती हैं। संघमित्रा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नबोनिता घोष ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों मे जागरूकता आती हैं। जिससे उन्हे पता चलता हैं कि उनकी क्या जिम्मेदारी हैं। उन्हे क्या करना चाहिये? और ऐसे क्यो हो रहा हैं। निश्चित रूप से पर्यावरण के प्रति अब लोगो को अपनी सोच मे परिवर्तन लाना होगा अन्यथा कुछ भी नही बचेगा। कार्यक्रम के अवसर पर संघमित्रा पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एव विद्यालय के सभी लोग उपस्थित थे। वही कार्यक्रम के आयोजक स्नेही लोकोत्थान संस्थान एवं प्रायोजक रेडियो स्नेही सीवान  के सभी कार्यकर्तागण बड़ी तत्परता के मौजूद थे।कार्यक्रम का सफल संचालन आर.जे.राणा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विकाश कुमार सिंह, प्रीति सर्राफ, अयाज अहमद, चांदनी तिवारी, अनंत सिंह, संजय प्रसाद, नारायण जी, शालिनी इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन संघमित्रा पब्लिक स्कूल कि प्राचार्या नबोनिता घोष ने पढ़ा और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रेडियो स्नेही एव सभी उपस्थित सभी लोगो के लिए आभार प्रकट की।