समस्तीपुर:मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे संपर्क फ़ॉर समर्थन अभियान

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर जनता पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे संपर्क फ़ॉर समर्थन अभियान के तहत आज विभूतिपुर के कल्याणपुर उत्तर, मुस्तफापुर पंचायत में भाजपाइयों ने यह अभियान चलाया। कल्याणपुर उत्तर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह विभूतिपुर प्रखंड के उप प्रमुख राम नाथ राय, कल्याणपुर उत्तर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत साह, भूतपूर्व मुखिया पुत्र सह व्यवसाय रनधीर कुंवर, मुस्तफापुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जंग बहादुर राय, प्रबुद्ध नागरिक रामशकल राय से मिलकर उन्हें केंद्र सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बतलाया, एवम बुकलेट सौंपा गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, विस्तारक आजाद चंद्रशेखर ने भाग लिया।