दो छात्रा हुई सस्पेंड,एक की माता तो दूसरे की बहन दे रही थी परीक्षा
परसा(सारण):स्थानीय प्रभु नाथ कॉलेज परसा में गत 27 जुलाई से चल रही स्नातक पार्ट वन की परीक्षा केंद्राधीक्षक स प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम के कड़ी देख रेख तथा प्रशासनिक ब्यवस्था के बिच शांति पूर्ण परीक्षा संपन हुआ।बुधवार को प्रथम पली की चल रही परीक्षा में पीआर कॉलेज सोनपुर के दो छात्रा के नाम पर अबैध रूप से बिना अनुमति का एक की बहन तो दो दूसरी छात्रा की माता द्वारा परीक्षा देने के आरोप में पकड़ा गया।जिसको प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने निलम्बित कर दिया।प्रचार्य ने बताया कि पीआर कॉलेज सोनपुर की प्रथम पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा चल रही थी।जिसमे बीना अनुमति के अबैध रूप से विन्देश्वर साह की पुत्री खुशबू कुमारी के बदले उसकी माता परीक्षा दे रही थी।वही नागेश्वर राय की पुत्री पुतुल कुमारी के बदले उसकी छोटी बहन परीक्षा दे रही थी।उपस्थिति बनाने के क्रम में फोटो देख दोनों को पहचान किया गया।जिसपर अबिलम्ब कराई करते हुए दोनों छात्राओ को निलंबित कर दिया गया।मालूम हो प्रभु नाथ कॉलेज परसा में पांच कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।