
●पठन-पाठन बाधित होने के लिए सरकार दोषी।
पानापुर (सारण)शुक्रवार को हड़ताल के उन्नीसवें दिन बीआरसी के सभागार में उपस्थित शिक्षकों ने जिला से पहुंचे समरेंद्र बहादुर सिंह तथा संजय राय का जोरदार स्वागत करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।सभा की अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार सिंह ने की।हड़ताली शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए तरैया शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि हमें अपनी चट्टानी एकता को बनाए रखना है।सरकार हमारी एकता को देख कर डरी हुई है।तथा सदन मे तरह के ब्यान देकर पब्लिक को हमारे खिलाफ करने की कोशिश कर रही है।संजय राय ने कहा कि हम सभी शिक्षक पूर्ण वेतनमान लिए पिछे हटने वाले नहीं हैं ।वहीं पानापुर की धरती पर गरजते हुए शेर समरेंद्र ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते हमारी मांगो को नहीं माना गया तो हम सभी शिक्षक कमर कसर तैयार हैं ।आपको भी सता की चौथी पारी नसीब नहीं होंने देंगे।विधान सभा में शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गये ब्यान पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस शिक्षामंत्री के बातों का सरकार में कोई महत्व नहीं है, वह कहते हैं कि बीस प्रतिशत की वृद्धि शिक्षकों के वेतन में सरकार करेगी।तो सुन लीजिए शिक्षामंत्री जी और मुख्यमंत्री जी हम आप से भीख नहीं मांग रहें हैं कि बीस ले लीजिये तीस ले लीजिए कर रहें हैं ।कान खोलकर सुन लीजिए पुराने नियमित शिक्षकों की तरह सेवाशर्त तथा वेतनमान से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।मौके पर मुख्य रूप से संजय राय,सुभाष प्रसाद, प्रदिप कुमार, रमेश मिश्र ,अफसर अली, चमन बाबा,नवल किशोर राय, नागेन्द्र ओझा, सुधीर सिंह, म0 करीम,नीरज कुमार, रमेश सिंह, सुनिता कुमारी, आरती देवी, कुमारी प्रभावती, पूनम कुशवाहा, पूनम कुमारी, यशवंत प्रसाद यादव सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे ।




Recent Comments