*सीवान नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा*
*✍सीवान से नवीन सिंह परमार*
==============

*👉महागठबंध की सामाजिक समीकरण की राजनीत पर भाजपा का संगठन हावीं.*
*👉भाजपा नेतृत्व की सूझ-बूझ ने सभापति व उप सभापति पद पर जितवाया अपना प्रत्याशी*
*👉सिन्धु सिंह बनीं सभापति तो बबलू को मिला उप सभापति की कमान*
*👉महाराजगंज नगर पंचायत पर भी भाजपा समर्थकों की कब्जा*
—————————
♨सीवान की राजनीति में हाई-प्रोफाईल मानें जाने वाले सीवान नगर परिषद की चुनाव में भाजपा नेतृत्व की सूझ-बूझ ने महागठबंध की जातिय राजनीति की सामाजिक समीकरण को धत्ता बता ते हुए जहां आम चुनाव में अपने अधिक से अधिक नगर पार्षद  को चुनाव जितवाया वहीं शुक्रवार को हुए सीवान नगर सभापति पद के लिए चुनाव में अपनी प्रत्याशी वार्ड संख्या 05 की नगर पार्षद सिन्धु सिंह को विजयी बनवाया वहीं उप सभापति पद के चुनाव में वार्ड संख्या 20 के नगर पार्षद बबलू तुरहा को विजयी बनवा कर सीवान नगर परिषद को भाजपा के रंग में रंग दिया.
बता दे कि शुक्रवार को सीवान नगर परिषद की सभापति व उप सभापति का चुनाव संपन्न हुआ. सभापति पद के लिए भाजपा खेमा की ओर से सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की छोटे भाई व पूर्व नगर पार्षद धंनजय सिंह की पत्नी सिन्धु सिंह प्रत्याशी थी वहीं महागठबंध खेमा की ओर से जदयू नेता, पिछले  विधानसभा चुनाव में सीवान से जदयू प्रत्याशी रहें व निवर्तमान नगर सभापति बबलू प्रसाद की पत्नी प्रियंका देवी प्रत्याशी थी. दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर में भाजपा खेमा की प्रत्याशी सिन्धु सिंह 19 मत पाकर नगर सभापति की पद की चुनाव में विजयी हुई वहीं महागठबंध खेमा की प्रत्याशी प्रियंका देवी को 18 मत प्राप्त हुआ, जबकि एक मत अवैध घोषित कर दिया गया .
वहीं उप सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा खेमा के प्रत्याशी वार्ड संख्या 20 के नगर पार्षद  बबलू तुरहा को 20 मत प्राप्त हुआ और वे विजयी घोषित किए गए वहीं महागठबंध खेमा के प्रत्याशी वार्ड संख्या 12 के नगर पार्षद  इरफान को कुल 18 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार सिन्धु सिंह सीवान नगर की नई  नगर सभापति व बबलू तुरहा उप सभापति निर्वाचित घोषित किए गए .
वहीं सीवान के अनुमंडल मुख्यालय महाराजगंज के नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजकुमारी देवी ने  10 मत प्राप्त कर के 
मंजू देवी को चुनाव हराया वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दिनेश कुमार ने  10 मत प्राप्त कर के 
उमाशंकर सिंह को चुनाव हराया. इस प्रकार महाराजगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष राजकुमारी देवी व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निर्वाचित किए गए.
उसी प्रकार मैरवा नगर पंचायत के  अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में  सुभावती देवी को अध्यक्ष व मदन बैठा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया.
*👉इनपुट: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज*