मांझी(सारण) : सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो व नमक सत्याग्रह आंदोलन के अग्रणी नेता, महान स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व मंत्री पंडित गिरीश तिवारी को उनकी 121वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उनके पैतृक ग्राम बरेजा स्थित प्रतिमा पर अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए लोगों ने कहा कि गिरिश बाबा के आग्रह पर बापू, संत बिनोबा भावे व पंडित नेहरू आदि ने यहां की पावन धरती पर पहुंच कर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में युवाओं के अंदर जोश भरने व मार्गदर्शन का काम किया था। आजादी की लड़ाई में मांझी के वीरों के योगदान को भुलाया नही जा सकता। स्मारक स्थल पर स्व. तिवारी के पौत्र अधिवक्ता प्रवीण चन्द्र तिवारी, पूर्व जज रामप्रवेश चौबे, कमलेश द्विवेदी, रमाशंकर राय, रमाशंकर सिंह, विश्वनाथ चौबे, शिवजी मिश्र, लालबाबू सिंह, शशि भूषण सिंह, बच्चा प्रसाद, सभा यादव, शंकर यादव, राहुल तिवारी, मोनालिसा आदि मौजूद थे। उधर मांझी प्रखंड मुख्यालय पर अवस्थित स्व तिवारी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेता तथा एकमा विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी नरेन्द्र मिश्र भाजपा नेता मनोज प्रसाद बबलू शर्मा मृत्यंजय तिवारी तथा पुरुषोत्तम पाण्डेय आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।