परसा (सारण) केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दर में बृद्धि के खिलाफ राजद द्वारा साइकिल रैली निकालने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक किया गया ।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के अवसर पर 05 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ता द्वारा साइकिल यात्रा निकालने पर चर्चा किया गया। साथ ही युवा प्रकोष्ठ के विस्तार किया गया।युवा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव के पद पर हैप्पी यादव को मनोनीत किया गया।हैप्पी यादव ने कहा कि पार्टी में जुड़ कर बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे एक राजद के सच्चे सिपाही की तरह पूरे विधानसभा में यूथ कमिटी गठित करने का आश्वसन दिया।बैठक में अर्जुन कुमार कौशर अली मो इमरान अंसारी आदि शामिल थे।