मांझी। सारण एमएलसी निकाय पद के भावी प्रत्याशी सुधांशू रंजन ने शुक्रवार को रनपट्टी में बैठक कर आगामी नौ अक्टूबर को रामघट पर संत रामप्रिय दास के संयोजकत्व में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान हेतु शुभचिंतकों को सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि मांझी के प्रसिद्ध राम घाट स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में संत रामप्रिय दास के संयोजकत्व में धार्मिक अनुष्ठान सह हवन पूजन का आयोजन किया गया है। जिसमें गायक दिवाकर सिंह की मंडली द्वारा सुंदर कांड का सस्वर पाठ आयोजित किया जाएगा। ततपश्चात प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा भजन आदि प्रस्तुत किया जाएगा। अनुष्ठान में प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया जाएगा। बैठक में शामिल अतिथियों को अनूप कुमार सिंह ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज अरविंद सिंह मंटू सिंह विक्की सावन।गायक। बाबुद्दीन अंसारी मृत्युंजय सिंह तथा नितेश कुमार सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।