गरखा विधुत आपूर्ति प्रशाखा मे कार्यरत लाइन मैन के साथ नारावं गांव मे मारपीट , प्राथमिकी दर्ज
डोरीगंज (सारण) :
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के विधुत आपूर्ति प्रशाखा मे कार्यरत मानव बल ( लाईन मैन ) के साथ मारपीट कर सत्रह सौ रुपये छिन लेने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे लाईन मैन विधान कुमार राय के आवेदन के आलोक मे गरखा जेई रोहित राज ने अवतार नगर थाना मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे यह आरोप लगाया है कि लाईन मैन विधान कुमार राय नराँव गाँव स्थित ट्रान्सफार्मर पर कार्य कर रहा था उसी क्रम मे गाँव के ही आकाश कुमार एवं अमन कुमार सिंह आए और गाली गलौज करते हुए निचे उतरने को बोले एवं नीचे उतरने पर मारपीट करने लगे एवं पॉकेट से सत्रह सौ रुपये निकाल फरार हो गए ।
आरोपी दोनो युवक द्वारा हमेशा ट्रान्सफार्मर के साथ छेड़छाड़ की जाती है जिससे ट्रान्सफार्मर खराब हो जाता है और ग्रामीणों एवं विभाग को परेशानी उठानी पड़ती है । बार बार बनाना पड़ता है ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले पर कार्यवाई की जा रही है ।




Recent Comments