परसा(सारण)-नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड 04 के शोभेपरसा में 33 वर्षीय युवक में कोरोना पॉजिटिव रिजल्ट की पुष्टी होने पर बुधवार को बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम तथा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार द्वारा चिन्हित स्थानों पर बांस बाला लगाकर एरिया को सील किया गया।तथा प्रतिबंधित क्षेत्र की पहचान के लिए बैनर लगाया गया।ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सेंटरइज का छिड़काव कराया जा रहा है।इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि युवक में कोरोना बीमारी की पुष्टी के उपरांत डीएम सुब्रत कुमार सेन द्वारा निर्देश एरिया को सील करने तथा सेनेटाइजर का छिड़काव कराने तथा युवक के संपर्क में आने वाले को रक्त परीक्षण के लिए सोनपुर भेजने का निर्देश जारी किया गया है।जिसपर पहल करते हुऐ बुधवार को एरिया को सील कर दिया गया।युवक के संपर्क में फिलहाल 14 लोगो है।जिसमे 11 लोग परिजन और शोभेपरसा गाँव के है तथा तीन लोग मढौरा के है।14 लोगो को मेडिकल जांच के लिए सोनपुर आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है।परसा प्रखंड में बढ़ती कोरोना की प्रकोप से प्रखंड में दहसत व्याप्त है।बताया जाता है कि युवक का ग्रीन जोन प्रदेश से घर लौटा था।और घर पर ही रहता था।युवक में कोरोना की पुष्टी होने से ग्रामीण खुद ही कोरोना से बचाव के लिए प्रयास में जुटे है।
मालूम हो की नगर पंचायत तथा प्रखंड में इसके पूर्व में भी कोरोना पुष्टी की कई मरीज मिल चुके है।जिसमे सगुनी पंचायत के तितिरा गाँव में तीन नगर पंचायत के मिर्जापुर तथा शोभे परसा में एक मरीज शामिल है।हलांकि सभी मरीज स्वस्थ्य है।इस मौके पर मुख्यपार्षद प्रतिनिधि विनोद दास जेई गौतम कुमार उपस्तिथ थे।