टेम्पो पलटने से एक पचीस वर्षीय युवक की मौत, मृतक के पत्नी सहित पांच महिलाएं हुई घायल

अमनौर /सारण
एस एच 104 अमनौर भेल्दी मुख्य सड़क जलालपुर के पास एक टेपों पलटने से एक पचीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक के पत्नी सहित पांच महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों का उपचार अमनौर पीएचसी में किया जा रहा है। भेल्दी पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नयागांव निवासी 25 वर्षीय श्याम नाथ महतो अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा सदर गांव से तरैया थाना क्षेत्र के पचौडर एक संबधी से मुलाकात कर एक टेपों से लौट रहा था कि उक्त रास्ते में यह घटना घट गई। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई।