रबी फसल नुकसान को ले मारपीट
परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के सहसा गांव में दोपहर बाद रबी फसल वाले खेत से होकर पिकअप वैन ले जाने को ले दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में सहसा निवासी रतनदेव ओझा, वेद प्रकाश ओझा, नीरज ओझा एवं रजनीश कुमार कश्यप शामिल हैं।
सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। मामले में नीरज ओझा के पिता कमलेश्वर ओझा ने थाने में आवेदन देकर बल्हा निवासी ललन राय, रंजीत राय, नीलेश राय, सोनू कुमार, हरेंद्र राय, अदालत राय, सोनू राय, वर्मा राय सहित 11 लोगों को आरोपित किया है।
—




Recent Comments