बॉल बैडमिंटन भारतीय टीम में मैरवा के चार खिलाड़ी

परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान): मोतिहारी में आयोजित होने वाली इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में मैरवा के चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता 22 और 23 दिसंबर को होगी। टीम की घोषणा के बाद मैरवा के खिलाड़ियों में खुशी व्याप्त है। सिवान जिला बाल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय टीम में सिवान के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बालक वर्ग में सुमित कुमार और लाल बिहारी सिंह तथा बालिका वर्ग में सिमरन कुमारी और अन्नु कुमारी का चयन भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम मे किया गया है।