
मशरक थाना के थानाध्यक्ष ने लाॅक डाउन में थाना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की इलाज में हो रही दिक्कतों को देख थानास्तर पर एक चार चक्का वाहन की व्यवस्था की शुरुआत की है।जो लाॅक डाउन खत्म होने तक जारी रहेगा।इस सेवा में बुजुर्गो को उनके गांव जाकर उन्हें लाकर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा और फिर उनको घर तक छोड़ेगा। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा लाॅक डाउन घोषित होने पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुछ बुजुर्गो लोगों ने फोन करके अपनी बराबर तबीयत खराब होने की बात बताई जिसके लिए बराबर उनको चिकित्सक या जांच लैब तक जाने में असुविधा हो रही है।क्यूकि गांवों में गाड़िया नहीं चल रहीं हैं।

बुजुर्गो ने कहा कि उनके परिवार के लोग शहरो मे रोजगार के लिए रहते हैं और लाॅक डाउन की बजह और कोरोना संक्रमण की वजह वे वहीं है। तबीयत खराब होने पर मामूली जांच के लिए भी अगल बगल के लोगों से मदद मांगने पर कोरोना संक्रमण के डर से मदद नही मिल पा रही है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बुजुर्गो की समस्याओं को गंभीरता से लिया और थाना स्तर पर एक चार चक्का वाहन का इंतजाम किया जो थाना क्षेत्र के गांवों के बुजुर्गो का जिनके परिजन दूसरे राज्यों या विदेशों में है। उन्होंने कहा कि यदि आपके आस पास किसी बुजुर्ग को मेडिकल में दिखाने ले जाने में कोई परेशानी है तो उन्हें जरूर खबर करें। इसके लिए चार चक्का गाड़ी और एक डाइबर चौबीस घंटे उपलब्ध है।

थानाध्यक्ष के अच्छे कार्य के लिए उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, मुखिया दिलीप महतो,सौनौली मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार, भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, ईट भट्ठा व्यवसायी जुगूल सिंह, धर्मेंद्र सिंह चरिहारा , परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार प्रमोद, पत्रकार दिनेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र पांडेय,प्रेमजीत सिंह,व्यवसायी मुकेश सिंह, युवराज रूपेश कुमार सिंह, रोहित कश्यप समेत थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने उनकी अच्छे सोच के लिए धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




Recent Comments