रसूलपुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के रसूलपुर थाना क्षेत्र में व्यवसायियों ने शनिवार की सुबह छपरा सिवान एनएच को रसूलपुर में जाम कर दिया। शुक्रवार की संध्या स्वर्ण व्यवसाई से हुवे लूट को ले आक्रोशित व्यवसायियों ने एनएच पर आगजनी भी की। इस दौरान रसूलपुर के व्यवसाई पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे।

आपको बता दे कि शनिवार की संध्या स्वर्ण व्यवसाई उमाशंकर सोनी के पुत्र जगदीश सोनी से असलहे के बल पर दुकान में घुसकर आभूषण के साथ साथ नकदी भी लुटे। व्यवसायियों ने शुक्रवार के इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी मगर सूचना के एक घण्टे बाद पुलिस के पहुँचने के कारण व्यवसाई खासे आक्रोशित थे।

सड़क जाम कर रहे व्यवसायियों के जाम हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। व्यवसाई रसुलपुर में एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

बाद में स्थानीय थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने शीघ्र की अपराधियो के गिरफ्तारी का आश्वाशन दिया जिसके बाद एनएच का सड़क जाम हटा।




Recent Comments