रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर जताया शोक

गड़खा(सारण)।

समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री शाह राजद विधायक मुनेश्वर चौधरी ने शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि उनके जाने से बिहार के राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने रधुवंश बाबू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की। कहा , उनके जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्‍य पैदा हो गया है।
उन्‍होंने कहा कि अस्‍वस्‍थ होते हुए भी कुछ बातें रघुवंश बाबू को दुखी कर रही थी। भरष्टाचार की जननी राजद पार्टी में रहते हुए भी उन पँर एक भी भरष्टाचार का आरोप ना लगना उनकी आदर्शों एवं समाजवादी छवि के कारण सभी दलों के नेता उनका सम्‍मान करते थे। शोक व्यक्त करने वाले में पूर्वी मण्डल के अध्य्क्ष हरेन्द्र सिंह पश्चमी के श्यामसुंदर प्रसाद संजय सिंह,श्रीनिवास सिंह, चेतनरायन राय, विनोद सिंह, विजय सिंह सदानंद द्वीज थे।