पानापुर(सारण)तरैया विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार मुन्द्रिका प्रसाद राय का चुनाव कार्यालय गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार में  खुला ।चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मुन्द्रिका प्रसाद राय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे टिकट से वंचित कर दिया लेकिन मैं जनता के टिकट पर चुनावी मैदान में आया हूँ और विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग का समर्थन मुझे मिल रहा है ।वही अन्य वक्ताओ ने शिलाई मशीन  छाप पर बटन दबाकर निर्दलीय उम्मीदवार मुन्द्रिका प्रसाद राय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की ।मौके अनिल कुमार,रविन्द्र राय,विजय राय,अर्जून राय,अमजद खान,शौद खान,युसुफ आलम,एहसान सिद्दिकी,वसीम खान,महम्मद अताउल्लाह,बैजू राम,योगेन्द्र राम,शंकर राम,मोहन राम,सत्यनारायण साह,राजकुमार साह,हरेन्द्र साह,शंकर ठाकुर सहित सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।