सीवान :लकड़ी उतारने से मना करना पड़ा महंगा, मारपीट करने का लगाया आरोप, प्राथमिकी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान
जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित बसंतपुर रोड में बिबादित भूमि पर लकड़ी का बोटा उतरने से मना करने पर मारपीट करने का लगाया आरोप। इसी तगण क्षेत्र के चौधरी पट्टी गॉव निवासी चंद्रशेखर कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर डी के सारंगपुर गाव के पारस साह, उनके पुत्र विशाल साह व चन्दन साह को आरोपित करते हुए यह आरोप लगाया है की बुधबार की देर संध्या बिबादित भूमि पर जबरन कब्ज़ा करने की नियत से लकड़ी का बोटा उतरवा रहे थे जब हमने मना करने गया तो हमारे साथ अभद्र ब्यवहार करते हुए सभी लोग एक जुत होकर मारपीट कर मेरे पॉकेट से नगदी रूपये और गले से सोने का चयन छीन लिए। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर जाँच की जा रही है।




Recent Comments