घर मे शौचालय बनवाने का महिलाओं ने ली शपथ-
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मानुपुर जहाँगीर गाँव मे स्वच्छ बिहार स्वच्छ भारत अभियान के तहत आमसभा का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित महिलाओं ने अपने अपने घर मे शौचालय बनवाने की शपथ ली ।
आम सभा मे पहुँचे स्वच्छता अभियान के एसआरपी अनामिका कुमारी एवं डीआरपी गौतम कुमार राय ने उपस्थित लोगों को खुले मे शौच से होने वाले हानि उसके दुष्प्रभाव के विषय मे लोगो को औगत कराया ।
उन्होंने उपस्थित लोगों को खेत मे ले जाकर एक गतिविधि कर किस प्रकार शौच हमारे भोजन एवं शरीर तक पहुँच कर हानि पहुँचाती है इसके बारे मे लोगों को बताया । किस प्रकार जो मक्खी शौच पर बैठती है वही मक्खी हमारे भोजन एवं शरीर पर बैठकर हमारे भोजन एवं शरीर को दूषित करती है और अनेक प्रकार की बीमारियों का कारण बनती है उसके बारे मे लोगों को अवगत कराया ।
अन्त मे उपस्थित सभी लोगों ने खास कर महिलाओं ने यह शपथ ली की वे अपने अपने घर मे शौचालय का निर्माण करवाएेंगी ।
और नारा बुलंद किया की ” लोटा डिब्बा तोड़ दो , बाहर हगना ( शौच ) छोड़ दो , “बन्द करो जी बन्द करो खुले मे शौच बन्द करो” ,
इस अवसर पर मुख्य रुप से स्वचछाग्रही अभिषेक चौरसिया , अजय कुमार , देवनाथ चौधरी , मुकुल कुमार , शारदा देवी , सरपंच प्रतिनिधि रजनीश कुमार ,ग्रामीण बब्लु सिंह , प्रभुनाथ उपाध्याय , गोपाल सिंह , वार्ड सदस्य ब्यास राम , मो अलाउद्दीन , राकेश कुमार सहित सैकरों की संख्या मे महिलाएँ उपस्थित थी