रक्सौल: नटराज सेवा संगम ने दिया होली झांकी के माध्यम से पर शराब बंदी का संदेश,जगह जगह हुआ स्वागत।

रक्सौल:-सीमाई शहर रक्सौल में उत्तर बिहार की सबसे पुरानी संस्था नटराज सेवा संगम के तत्वाधान में होली यादगार बन गयी। इस अवसर पर झांकी और गीत के कार्यक्रम की प्रस्तुति करते हुए नटराज समूह ने नगर भ्रमण किया।
श्री कृष्ण, और भगवान शिव के रूप धरे कलाकार एवं सफेद कुरता पैजामा पर नारंगी परिधान में सजे हुए नटराज के सदस्य हर वर्ष की तह इस बार भी धूम मचाते दिखे। लगभग चार घंटे तक ढोल-मंजीरे के साथ होली के गीत-गाता और शराब बंदी सन्देश देता यह टोली करीब तीन चार घण्टे नगर परिभ्रमण में रहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओमप्रकाश गुप्त, सुभाष प्रसाद गुप्त,भरत प्रसाद आर्य, सुबोध कुमार, सचिव जगदीश प्रसाद, मोहन भाई, शंभू प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, मदन कुमार, नारायण प्रसाद, जोगिन्दर प्रसाद, बैजू जयसवाल, सुशील सरि, पन्नालाल प्रसाद, सक्रिय रहे।
साभार:VOR
www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments