परवेज अख्तर/सीवान
सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शनिवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडेय की अदालत में तीनों मामलों की सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अस्वस्थता के कारण अदालत नहीं आए थे। इसलिए अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद ने अभियोजन का पक्ष रखा। तीनों मामलों में आंशिक सुनवाई की गई। अदालत ने अभिलेख का अवलोकन करने के पश्चात पूर्व में दिए गए दिशा निर्देश का पालन करने का आदेश पारित कर दिया। सेशन अदालत में कार्यरत न्यायाधीश का स्थानांतरण हो जाने तथा उनकी जगह पर न्यायाधीश की बहाली नहीं हो पाने की वजह से सुनवाई नहीं हो रही है।




Recent Comments