
सारण :दहेज में बाइक के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
———-
मढ़ौरा (सारण )
दहेज में बाइक मांगने और नहीं मिलने पर विवाहिता कों मारपीट कर घर से निकल देने का एक मामला प्रकाश में आया है I इसको लेकर पीड़िता रामपुर निवासी दयानंद साह की पुत्री नंदिता देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है I प्राथमिकी में नंदिता ने थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी प्रदीप कुमार से 2013 में शादी होने की बात कही है I शादी में उसके पिता ने दहेज़ में नगद और गहना सहित लाखों रूपए का सामान दिया था I लेकिन शादी के बाद भी बाइक की मांग की जाने लगी और इसकों उसे प्रताड़ित किया जाने लगा I छ माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकल दिया गया और वह अपने पिता के घर पर रह रही है I उक्त मामले को लेकर नंदिता ने पति प्रमोद कुमार साह ,ससुर रामेश्वर प्रसाद,सुनील कुमार,कांति देवी,रणु देवी सहित आधा दर्जन को आरोपित किया है I




Recent Comments