उप मुखिया ने सरकार के हरियाली मिशन को बल देने के लिए पंचायत मे एक हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

डोरीगंज-:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा पंचायत मे सरकार के हरियाली मिशन को बल प्रदान करने के उदेश्य से पंचायत के उप मुखिया आलोक कुमार ने एक हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है ।
इस अभियान के तहत पंचायत के उ म विधालय जिल्काबाद के प्रांगण मे पौधारोपन कर अभियान की शुरुआत की गयी ।
इस संबंध मे उप मुखिया आलोक कुमार ने बताया की सरकार के महात्वाकांक्षी योजना हरियाली मिशन को पंचायत मे सफल एवं बल प्रदान करने के उदेश्य से पंचायत मे एक हजार पौधे लगाए जाएंगे ।
इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य शंभुनाथ साह , समाजसेवी के के यादव , बब्लु कुमार , कमलेश कुमार , शिक्षक अवधेश सिंह , सत्यप्रकाश , सिलेश्वर जी , पुनम देवी उपस्थित थे ।