बेतिया जिले के लौरिया थाना रोड निवासी कपड़ा व्यवसायी पिंटू जायसवाल के पुत्र की चेन्नई में हत्या, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल
दैनिक खोज खबर:-बेतिया जिले के लौरिया थाना रोड निवासी कपड़ा व्यवसायी पिंटू जायसवाल के पुत्र विशाल कुमार जायसवाल की चेन्नई में हत्या कर दी गई है। विशाल नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नालाजी (निफ्ट) में सेकेण्ड ईयर का छात्र था। हत्या की खबर सुनकर उसके परिजनोें का रो-रोकर बुरा हाल है।
विशाल के पिता बेतिया में रेडीमेड कपड़े व साड़ी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। इस हत्या की साजिश मे विशाल की सहपाठी सिमरन भी शामिल है। घटना के समय वह वहां मौजूद थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस हत्या को आत्महत्या बताने पर तुली है और बार-बार कहने के बावजूद भी इसे आत्महत्या करार देेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे की हत्या की जानकारी लेकर रहूंगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों का पर्दाफाश करूंगा।
इस मामले मे उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। छात्र का शव अब तक लौरिया नही पहुंचा है। पूरे इलाके में इस खबर के मिलने के बाद मातमी सन्नाटा पसरा है।

☞विज्ञापन:-“ब्रह्मर्षि ट्रक रेंटल सर्विस” द्वारा बालू और छरी की आपूर्ति सस्ते दामो पर किया जाता है.
☎संपर्क सूत्र:-अमित कुमार बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार Call 9801952119 (सम्पर्क करने का समय सुबह 7.30 से शाम 7.30)





Recent Comments