रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

#रेशम के धागे की राखी की हो रही है अधिक डिमांड

#रिपोर्ट:केशव बाबू/

विभूतिपुर(समस्तीपुर)।बृहस्पतिवार 15 जून को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।जिसको लेकर प्रखंड के सिंघियाघाट,नरहन व खोकसाहा बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं।इस मौके पर भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें राखी की खरीदारी कर रही हैं।रेशम के धागे की राखी की डिमांड अधिक है।वही त्योहार को लेकर चहल पहल बढ़ गई है।मंगलवार को नरहन बाजार में राखियों की जमकर खरीदारी हुई।दुकानदार और व्यापारियों में भी खासा उत्साह रहा।महिलाओं और युवतियों ने दुकानों पर खरीदारी शुरु की।कपड़ों, मिठाई, बर्तन सहित सौन्दर्यप्रसाधन और राखी की दुकानों पर खासा उत्साह रहा।वहीं बच्चों में भी त्यौहार को लेकर उत्सुकता दिखाई।बच्चों के लिए डोरेमन, स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मोटू पतलु सहित सामान्य एवं अन्य आर्टिफिशियल राखियां बाजार मेंं है।गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों ने आकर शाम तक बाजार में जमकर खरीदारी हुई।अधिक मात्रा में राखी की खरीदारी को देखकर व्यापारियों के चेहरों पर भी मुस्कान छायी हुई हैं।बच्चों को लुभाने के लिए विशेषकर डोरेमोन और नोबेता की राखी आई है।दो दिन बाद रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा।इस दिन बहने अपने भाईयों को राखी बांधेगी।भाई भी अपनी बहन को उपहार भेंट कर उसकी रक्षा का वचन लेंगे। भाई-बहन के इसी पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए व्यापारी भी कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे।व्यापारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन पर्व पर अच्छी ग्राहकी होगी।रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व मंगलवार को नरहन बाजार में काफी चहल पहल रही।ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।वही त्योहारी खरीदारी का सिलसिला जारी है