मढ़ौरा ।
स्थानीय पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दयालपुर रेलवे ढाला के करीब से एक बाइक और उस पर लदे गैलन से 15 लीटर देसी शराब जप्त किया है । मामले में थाना के जेएसआई रूपेश कुमार वर्मा ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर – बीआर31एस 0864 और बाइक पर बंधे गैलन से 15 लीटर देसी शराब जप्त करने की बात कही है । मामले में बाइक के चालक को आरोपित किया है । प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार कि सुबह 5:15 बजे उन्हें गश्ती के दौरान दयालपुर रेपुरा मार्ग पर बाइक से शराब ढ़ोने की एक जानकारी मिली थी । जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब चेक पोस्ट लगाया, इसी दौरान एक बाइक तेजी से आती दिखी । हालांकि बाइक चालक ने पुलिस को देख पहले ही बाइक रोक दी और सड़क किनारे खेत के रास्ते फरार से सफल हो गया।




Recent Comments