
योग करने से स्वस्थ होगा तन, मन और वतन : योगगुरु डॉ. प्रियदर्शी

……………………………..
हाजीपुर ।
‘योग करने से स्वस्थ होगा तन, मन और वतन’ उक्त बातें विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर को संबोधित करते हुए पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष योगगुरु डॉ. महेन्द्र प्रियदर्शी ने कही। डॉ. प्रियदर्शी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि योग के बल पर भारत पुनः विश्व गुरु की भूमिका में दिखा। कोरोना काल में भी विश्व योग दिवस की अपार सफलता के लिए भारत के ओजस्वी और तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगॠषि स्वामी रामदेव का यह राष्ट्र कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि 177 देशों ने घर में योगाभ्यास कर छठा विश्व योग दिवस की सफलता का इतिहास रचा है।
पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गांधी आश्रम में छठा विश्व योग दिवस मनाया गया जिसके उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लोकपाल पंकज कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि जेपी विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य एवं भाजपा लोकसभा प्रभारी प्रो. (डॉ) अजीत कुमार सिंह एवं योगगुरु डॉ. महेंद्र प्रियदर्शी ने संयुक्त रुप से शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि कोरोना जैसे दैत्य को हराने के लिए हमें नियमित योग करने की आवश्यकता है। डॉ. अजीत कुमार ने योग करने का संकल्प लिया। आगत अतिथियों का स्वागत रश्मि श्रीवास्तव ने किया, वहीं सुश्री मुस्कान श्रीवास्तव ने पारंपरिक तिलक लगाकर योग साधकों का अभिनंदन किया।
योग शिविर को अधिवक्ता विजय कुमार विनीत, मुकेश कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार, इन्दु कौशल, डॉ. केके सिन्हा, डॉ. प्रियंका ने संबोधित करते हुए योग को भारत की थाती बताया। शिविर में कंचन सिन्हा, मंजू सिन्हा, जया भारती, कृष्ण कुमार, तुषार क्रांति, माही, वैशाली, राजीव कुमार गोल्टू, पंकज कुमार सिन्हा, मुस्कान श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, समप्रिय पीयूष, अर्चना विकल, पीहू, उत्सव के अलावे बड़ी संख्या में योग साधक मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगगुरु के निर्देशन में योगाभ्यास किया।अंत में ने पवन वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं,दूसरी ओर आदर्श चेतना सेवा संस्थान द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय दिग्घी खुर्द में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसका संचालन संस्था के सचिव रागिनी भारती ने किया और अपने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करने की जरूरत है,क्योंकि नियमित योगाभ्यास से हमारा शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर शिक्षक उमेश कुमार निराला ने बी०पी० सिक्स व्यायाम का अभ्यास कराते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में जो लोग नियमित योगाभ्यास करते हैं, उन्हें फायदा मिलता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। समाजसेवी भोला सिंह ने बताया कि जब तक हमारा शरीर स्वस्थ नहीं होगा तब तक हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर सकते।इस योग शिविर में नवल किशोर सिंह, अशोक कुमार चक्रवर्ती,उमेश तिवारी, राजीव कुमार सिंह,लालाबाबू भगत, रामाकांत भगत,भोला सिंह, अभिषेक,अनमोल एवं आकृति मौजूद रहे।




Recent Comments