खैरा बाजार से बोलेरो की हुई चोरी
नगरा(सारण) : प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना के खैरा बाजार से आज तड़के सुबह बोलेरो गाड़ी चोरो ने चोरी कर ली।प्राप्त सूचनानुसार शैलेन साह पिता स्व हरि साह की बोलेरो गाड़ी खैरा बाजार स्थित उनके आवास पर खड़ी थी जिसको चोरो ने करीब 3 बजे सुबह चोरी कर ली।गाड़ी मालिक शैलेन साह ने इसकी सूचना खैरा थाना को देते हुए बताया है कि उनकी बोलेरो गाड़ी जिसका नंबर बी आर 01 पी एच 7513 है चोरो ने मेरे आवास के सामने से सुबह में चोरी कर ली।इस संबंध में खैरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments