प्रखंड भाजपा ने शक्तिकेन्द्रो पर मनाया विश्व योगा दिवस मढ़ौरा , सरण । छठे विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मढ़ौरा भाजपा मे उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने 2020 योगा दिवस के थीम ‘घर-घर योग, परिवार के साथ योग’ के प्रति सभी शक्तिकेन्द्रों पर जाकर लोगों को जागरूक किया ।अनिल शर्मा ने बताया कि इस साल कोरोना संक्रमण के कारण घर में रहते हुए परिवार के साथ योग करना है। साथ ही उन्होनें कहा कि निरंतर योगा करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वढ़ोतरी होती हैं। इससे हमारा शरीर अनजाने रोगों से लड़ता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता, उपाध्यक्ष तेजनारायण सिंह, महामंत्री धर्मनाथ सिंह, अरुण सिंह, रीतू पांडेय, अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, मनोज साह,चंदन कुमार, शिवप्रसन्न भारती, शशिकान्त पान्डे, महेंद्र महतो इत्यादि लोगों ने भी अपने-अपने शक्तिकेन्द्रों पर विश्व योगा दिवस मनाया।
Recent Comments