मढ़ौरा में पहुंच एमएलसी केदार पाण्डेय नें शिक्षकों से मांगा समर्थन
मढ़ौरा, सारण । एमएलसी चुनाव के मद्देनजर स्थानीय परमेश्वर इंटर महाविद्यालय में पहुंचे एमएलसी केदारनाथ पांडे ने संबद्ध कालेजों के प्राध्यापकों से मिलकर अपने लिये समर्थन मांगा । केदारनाथ पांडे ने कहा कि शिक्षा ही सकारात्मक परिवर्तन का साधन है । संबद्ध कालेजों के शिक्षक आर्थिक तंगी को झेलते हुए भी गुणात्मक शिक्षा देने का काम कर रहे हैं । उनके द्वारा 2008 में अनुदान दिलाया गया था और अनुदान को नियमित करने की मांग की गई थी ‌ 2014 में तीसरी बार जीत मिलने पर विधान परिणद् के 177 वां सत्र में अनुदान को घाटानुदान के रुप में परिणत कर वेतनमान लागू करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था । पिछले वर्ष करीब 600 इंटर कॉलेज की संबंधता समाप्त करने की कारवाई को उन्होने सीएम से मिलकर रुकवाया था । उनके द्वारा संबंधता प्राप्त संस्थाओं में शिक्षकों का सेवा शर्त बनवाने की पहल की गयी थी । उन्होने कहा कि वे शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिये प्रतिवद्ध है और इस हेतु लगातार प्रयास करते रहेगे । वैठक को संबोधित करते हुये शिक्षक नेता महात्मा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षको की वेहतरी के लिये सदैव संघर्ष करने वाले केदार नाथ पाण्डेय को शिक्षक भारी मत से फिर विधान परिषद् में भेजेगे । बैठक की अध्यक्षता भृगुनाथ यादव ने , संचालन डिबीएसडी कालेज रामपुर कदना के भूपेश प्रसाद ने किया । प्रो रामप्रवेश पंडित, प्रो विधाभूषण सिंह, पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रजनीकांत सिंह, कुमार अर्णज, प्रकाश सिंह, विश्वजीय कुमार, प्रो धर्मेन्द्र कुमार, प्रो विनित यादव, चंदन कुमार, विकास कुमार, अवध किशोर चौधरी, वसंत कुमार शर्मा, रमेश यादव , संतोष कुमार, राजकिशोर मांझी, राजेश कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया ।