युवती से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में युवती से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका नाम अवन बताया गया है । उससे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा कि युवती ने मनीष सिंह, अवन भूमि, विपुल कुमार और अश्विनी सिंह पर सामुहिक रूप से दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराई है। मनीष चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी का छात्र बताया जा रहा है।वही विपुल की गर्लफ्रेंड है पीड़िता युवती।
मिल रही जानकारी के अनुसार युवती किसी एक इवेंट कंपनी के साथ जुड़कर मॉडलिंग काम करती है।वहीं उसका फ्रेंड विपुल फोटोग्राफर है। बताया जाता है कि युवती और विपुल के बीच में प्रेम संबंध थे।पुलिस सूत्रों की मानें तो एक इवेंट में विपुल ने उसकी कुछ अच्छी तस्वीरें खींची थी और उसी तस्वीर को देने के लिए युवती को अवन के कमरे पर बुलाया था।वहां पर पहले से मनीष और अश्विनी मौजूद थे।
युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने कमरे में बंद कर दिया है। उसने जगह का नाम अल्पना मार्केट बताया था। पाटलिपुत्र थाने की पुलिस इलाके में जाकर पता लगाने लगी, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।
जब पुलिस ने दोबारा युवती के नंबर पर संपर्क किया तो बताया कि लोगों ने उसे मुक्त कर दिया है। शाम को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।इसके बाद पुलिस ने तत्काल युवती का मेडिकल जांच कराई।उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




Recent Comments