मांझी मे वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
मांझी (सारण):मांझी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मांझी के जयप्रभा सेतु के पास से फिर 50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।साथ ही धंधे में प्रयोग किये गए बजाज कंपनी की दो बाइक भी जप्त कर लिया गया।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह मांझी पुलिस प्रतिदिन की तरह अपनी ड्यूटी बजा रही थी।तभी यू पी के तरफ से दो बाइक आते दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर जब रुकने का इशारा किया तो वे लोग गाड़ी सहित भागने लगे।तभी पुलिस ने तत्प्रर्ता दिखाते हुये कुछ ही दूरी उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जब उनलोगों की तलाशी ली गई तो उसमे अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब की मात्र 50 लीटर बताया जा रहा है।गिरफ्तार लोगों में छपरा जिला के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलत गंज का विजित कुमार,गोलू कुमार एवं मांझी थाना क्षेत्र सबदरा गांव के गुड़ु कुमार ,नीरज कुमार सामिल है।
सभी लोगो को नए बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।