•मोतिहारी शहर में व्यवसायी पर हमला क्यो ? जाँच में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार यादव जूटे.

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-मोतिहारी शहर के छतौनी चौक के पास बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने बुधवार की शाम बकाया वसूली कर लौट रहे एक व्यवसायी को जख्मी कर 1.70 लाख रुपये लूट लिए। घटना में जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से सघन पूछताछ की जा रही है।
जख्मी व्यवसायी लखौरा थाना के बिचला टोला निवासी व्यवसायी म. सदाम ने छतौनी पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसकी सेलफोन के र्चाजर की दुकान है। उसी दुकान का बकाया वसूल कर वह लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसके साथ चार बाइक पर सवार आठ लोगों ने चाकू मार कर रुपये छीन लिए।
पकड़े गए लोगों ने कहा- रुपये ले रखे हैं व्यवसायी ने छतौनी थाना के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया है इस मामले में तीन लोगों हिरासत में लिया गया है। तीनों का आरोप है कि म. सदाम ने नौकरी के नाम पर उनलोगों से रुपया लिया था। नौकरी के लिए गए रुपये नौकरी नहीं होने पर वापस नहीं कर रहा था। इसी को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच के बाद ही वस्तु स्थिति साफ होगी।




Recent Comments