मांझी(सारण)। मंगलवार की रात मांझी थाना क्षेत्र के रघुनाथ गिरी के मठिया गांव में एक युवक ने बंद कमरे में गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर छत से लटक रहे शव को बाहर निकाला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छपरा भेज दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार की रात खाना खाकर मृतक अपना कमरा बन्द करके सो गया ।उसकी पत्नी बच्चों के साथ श्राद्ध संस्कार में शामिल होने मायके गई हुई थी। सुबह ससुराल लौटी पत्नी ने बंद दरवाजा को खोलने का प्रयास किया हालांकि जब दरवाजा नहीं खुला तो वह अपने आसपास के लोगों को बुलाया लोगों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो वह एक रस्सी के सहारे लटका पड़ा था। पता चलते ही पत्नी दहाड़ मार कर रोने लगी। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष एवं एएसआई गयूर अली असद ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया मृतक जितेंद्र साह अपने पांच भाइयों में से दूसरे नंबर पर था। वहीं मृतक को एक 10 वर्ष तथा दूसरा 8 वर्ष के दो पुत्र भी हैं। जिनका रोते रोते बुरा हाल है।