पानापुर (सारण)गुरूवार की रात थानाक्षेत्र के बकवाॅ पंचायत के मुखिया और धनौती निवासी विजेन्द्र सिंह की गलेम्बर बाईक को अज्ञा चोरों ने चोरी कर ली।मिली जानकारी के अनुसार मुखिया श्री सिंह अपने हीं गाँव के नागेन्द्र ठाकुर के यहाँ तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।रात के करीब नौ बजे जब वे भोजन कर अपने बाईक के पास आये तो देखा कि उनकी बाईक गायब थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाईक का कोई अता-पता नहीं चला।मुखिया श्री सिंह ने बताया कि बाईक के डिक्की में कई बैंको के पासबुक तथा जरूरी कागज़ात थे।उन्होंने थाने में आवेदन देकर अपनी बाईक तथा जरूरी कागज़ात ढूंढने का आग्रह किया है।