✍By- परमार मीडिया नेटवर्क/सिवान

♨कोविड-19 कोरोनो वायरस नामक इस वैश्विक संकट के दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र-प्रचारक रामदत्त जी ने बिहार-झारखंड के स्वयंसेवकों व आम नागरिको के लिए एक संदेश जारी करते हुए कहां हैं कि आत्मीय बंधुवर
ईश्वर की कृपा से आपको अपने को स्वस्थ रखते हुए, परिस्थिति का धैर्यपूर्वक सामना करना है।
सरकार के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए हम सभी स्वयंसेवक घरों में ही रहें।
श्री रामदत्त जी कहां कि इस संकट के काल में हमारा संपर्क टूटना नहीं चाहिए । हम सभी स्वयंसेवक अपने आसपास के स्वयंसेवको से मोबाइल संपर्क का एक चैन बना लें । सभी इकाई अपने नीचले इकाई के नियमित मोबाइल पर वार्ता करते रहें ।
उन्होंने कहा कि घरों में ही आयु अनुसार सन्धि योग, आसन, प्राणायाम कर प्रार्थना का नियमित अभ्यास करें ।
लाॅकडाउन के इस परीक्षा की घड़ी में अगर किसी स्वयंसेवक या कार्यकर्ता को कठिनाई हो तो स्थानीय स्तर पर मिलकर सभी लोग अपने स्तर सहयोग करें तथा समाज का मनोबल बनाये रखें।
क्षेत्र प्रचारक ने कहां कि इस लाॅकडाउन में हम अपने घर मे भी सक्रिय बने रहें। खाली समय मे स्वाध्याय आदि करें।