याद किये गये डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

छपरा : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण एंव लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके जन्मदिन पर याद किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन लियो साकेत श्रीवास्तव ने किया । लियो क्लब एवं लियो फेमिना के द्वारा गुरुकुल क्लासेज की प्रिंसिपल श्रीमती अनीता द्विवेदी छपरा के जाने माने अंग्रेजी के प्रोफेसर डॉ उदय शंकर ओझा , एंव छपरा के एसटीएस कंप्यूटर सेंटर के निर्देशक कुमार स्वपन को संयुक्त रूप से शॉल एंव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन सचिव लियो आलोक गुप्ता ने किया ।इस अवसर पर लियो चेयरपर्सन डाॅ एन के द्विवेदी,अध्यक्ष लियो अमरनाथ, सचिव लियो आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष लियो संदीप गुप्ता,लियो साकेत श्रीवास्तव, लियो रोहित प्रधान, लियो पिन्टू गुप्ता, लियो प्रकाश, लियो अमित गुप्ता, लियो एस के सिंह, लियो नारायण, लियो चंदन,लियो अमित, लियो धर्मजीत रंजन, लियो धनंजय, लियो फेमिना की अध्यक्ष श्वेता राय,मधुमिता गुप्ता, शिवांगी,बबली इत्यादि ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।
उक्त जानकारी सचिव लियो आलोक गुप्ता ने दी ।