
सारण/अमनौर।विजयादशमी के दिन स्थानीय वैष्णो देवी गुफा मंदिर से नगर परिभ्रमण हेतु वैष्णो माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शुक्रवार को नगर परिभ्रमण हेतु भव्य शोभायात्रा मेंं हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एंव पुरुषों ने भाग लिया. उक्त शोभायात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी की प्रतिमा को डोली में रखकर भव्य सजावट के साथ नगर परिभ्रमण के लिए पुरे अमनौर बाजार में घुमाया गया.भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भक्तों ने जय माता दी की जयकारा लगाते, नाचते, झूमते माता की डोली में कंधा लगाने के लिए तात्पर्य दिखे. वहीं भगवा व लाल पीले कपड़ें मे पहने सुशोभित सैकड़ों कुमारी कन्याओं ने अपने सर पर माता का प्रसाद की टोकरी लेकर उक्त शोभायात्रा में शामिल रही. उक्त मौके पर देवी जागरण, बैंड बाजा, ठोल-नगारे, घोड़े सहित कई झांकियां उक्त शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी. जिसे देखने के लिए सैकड़ के दोनों तरफ श्रद्धालु भक्तो का तांता लगा रहा. उक्त शोभायात्रा के दौरान घंटों यातायात प्रभावित रहे. सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में कई पुलिस बल के साथ दर्जनों पुलिस के जवान तत्परता के साथ तैनात रहे . वहीं शोभायात्रा के पश्चात माता वैष्णो देवी का महाआरती एवं महाभोग 125 किलोग्राम लड्डू से लगाया गया. जिसे देखने के लिए लोगों की लम्बी भीड़ मौजूद थी. महाभोग के बाद श्रद्धालु भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. उक्त मौके पर गुफा मंदिर के व्यवस्थापक सह संस्थापक मेघनाथ प्रसाद, पुजारी, बीरेंद्र तिवारी, विनोद प्रसाद कुशवाहा, कुलदीप महासेठ, चन्देश्वर ओझा, धर्मेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, सोनू कुमार, अनिल कुशवाहा,बुलाकी सहनी, भिरेनंडन प्रसाद,शशि लाल, विजय विधार्थी,नवल पंडित सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एंव पुरुष शामिल थे.




Recent Comments