लापता नौजवान का शव बरामद,दो बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच,दो दिन पूर्व से गायब था मृतक

घटना:हथौड़ा बड़का टोला गांव का
परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के हुसैनगंज थाना के हथौड़ा बड़का टोला गांव से ग्रामीणों की सूचना पर एक 35 वर्षीय नौजवान का शव पुलिस ने बरामद किया है।शव मिलने की सूचना पर गांव व आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई।तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया।मृतक की पहचान इसी थाना के हथौड़ा बड़का टोला गांव निवासी स्वर्गीय बंधु बिन का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र बिन है।ग्रामीणों के अनुसार बीते 4 सितम्बर से वह घर वालों से कह कर मछली मारने गया हुआ था।लेकिन वह घर वापस नही आया।परिजन अभी उसकी तलाश कर ही रहे थे कि उसका शव शुक्रवार की अल सुबह उसके घर के ठीक सामने एक मकई के खेत मे पड़ा मिला।पुलिस प्रथम दृष्टया में यह आशंका जता रही है बाउंड्री से गिर कर उसकी मौत हुई है।कारण यह है कि जिस जगह उसकी लाश मिली है ठीक उसके बगल में एक बाउंड्री है।जबकि परिजनों द्वारा सीधे आरोप लगाया जा रहा है कि उनके पड़ोसी से दीवानी व फौजदारी मुकदमा पूर्व से चलते आ रहा है।जो मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।उन्ही लोगों द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत उपेंद्र बिन की हत्या कर उक्त स्थान पर फेंक दिया गया है।उधर परिजन जिस पर आरोप लगा रहे है उसके घर के सारे सदस्य घर छोड़ भूमिगत हो गए है।शव बरामदगी के बाद मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश था।परिजन व ग्रामीण शव को पुलिस द्वारा नही उठाने व सड़क जाम की योजना बना रहे थे।तब तक इस बात की भनक जैसे ही स्थानिय मुखिया बिजय चौधरी को लगी तो श्री चौधरी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।तथा आक्रोशितों को समझा बुझा कर पुलिस द्वारा पंचनामा के आधार पर शव को पोस्मार्टम हेतु भेजवाया।मुखिया ने परिजनों को हर हाल में पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने का भी आश्वासन भी दिया।वहीं स्थानिय थाना में पदस्थापित दारोगा पंकज कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी लिखित तहरीर नही दी गई है।लेकिन परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।शव बरामदगी को लेकर पुलिस दो बिंदुओं पर अनुसंधान प्रारंभ कर दी है।लेकिन घटना का सही तथ्य पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव है।कि उपेंद्र बिंद की मौत कैसे हुई है। उधर शव बरामदगी के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।परिजन दहाड़ मार बिलख रहे है।परिजनों के हृदय बिदारक चित्तकार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।परिजनों के घर पर लोगों व रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है।