कुपोषण दूर करने के लिए ली गई शपथ
✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर (सारण)। प्रखण्ड सीडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को बच्चों में कुपोषण दूर करने को लेकर कन्वर्शन एक्शन प्लान की बैठक हुई । जिसमें बच्चों में कुपोषण दूर करने तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विंदुओ पर चर्चा की गई । वहीं सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाने तथा बच्चों को कुपोषण से बचाने की शपथ ली गई । जिसके लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर समुदाय स्तर पर अलग-अलग कार्य करना सुनिश्चित किया गया । जिसमें उपस्थित प्रखंड के सभी पदाधिकारियों-अधिकारियो से सहयोग की अपेक्षा व अपील की गई । कार्यक्रम के तहत पोषण मेला आयोजित करने की भी बात कही गई । बैठक में मुख्य रूप से नव पदस्थापित बीडीओ ऐश्वर्य कश्यप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विजय किशोर प्रसाद, सीडीपीओ छाया कुमारी, जीविका के बीपीएम मासेस मिंज,बीएओ राजनंदन प्रसाद समेत कई विभागों के अधिकारी-पदाधिकारी मौजूद थे ।




Recent Comments