मढ़ौरा में डाकघर भवन के शिलान्यास के मौके पर बोले रूडी -पाक के खिलाफ भारत की जबाबी कारवाई पर कहा देश को मिला है एक मजबबूत पीएम

मढ़ौरा(सारण)।विकास का कोई काम आसानी से नहीं होता वल्कि इसके लिये लगाना पड़ता है I कागजात के साथ अधिकारीयों के साथ कई बार बैठक कानी पड़ती है तब जाकर कोई योजना सामने साकार रूप पाता है I आजादी के 70 साल बाद मढ़ौरा पोस्ट ऑफिस को आधुनिक डिजिटल नया भवन मिला है I यह भी इसी तरह के प्रयासों का नतीजा है जो लगातार चल रहा है I उपरोक्त बाते पूर्व केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मढ़ौरा मुख्य डाक घर के नये भवन का शिलान्यास के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा I सांसद ने कहा कि पोस्ट ऑफिस वर्षो से अपने किराये के भवन से लोगों के बीच पत्र और नियुक्ति पत्र बाटकर खुशियां बाटती रही है I अब लम्बी अवधि बाद डाकघर भी नये भवन की खुशी मिलनी है I इस दौरान रूडी ने सारण जिला में विकास के कई कार्यो को लोगों के सामने रखा और बाताया कि सारण बिजली और सड़क के क्षेत्र में काफी आगे आ गया है I उनकी नजर सिर्फ योजना नहीं उनकी गुणवता पर भी बराबर रहती है I कई अवसर पर वे आने जाने के दौरान मिली कई खराब सड़क की शिकायत दर्ज करायी है जिस पर कारवाई भी हुई है I उन्होंने उदहारण में मढ़ौरा खैरा की खराब गुणवता वाली सड़क की को सामने रख कर ठेकेदार की राशि बाधित करवाने और दो साल तक के लिए ब्लैक लिस्टेड करवाने की भी जानकारी दी I

बिजली पर कहा कि सारण में 43 पावर सब स्टेशन और रसूलपुर पावर ग्रिड के बनने से जिला को 20-22 घंटा बिजली मिलने लगी है Iविधायक सी एन गुप्ता ने शिलान्यास समारोह को संबोधित कर भाजपा के विकास कार्यो को गिनाया। वहीं जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण ने लोगो को संबोधित कर कहीं कि स्थानीय सांसद के प्रयास से जिले में हर क्षेत्र में विकास लगा हुआ हैं। बिजली, सड़क व स्वास्थ के क्षेत्र में किए गए कार्य को प्रसंशनीय हैं।वहीं चीफ पीएमजी एम ई हक और पीएमजी अशोक कुमार ने कहा कि भाजपा के शासन काल में डाक विभाग में विकास कार्यो को अन्य सरकारो के आपेक्ष ज्यादा गति मिला हैं।वहीं रूडी जी क़ा प्रयास हमेशा डाक विभाग के लिए विकास उण्मुखी रहा हैं।

भारत की जबाबी कारवाई पर कहा देश को मिला है एक मजबुत पीएम
पुलवामा मामले पर बोलते हुये रूडी ने कहा कि देश को एक मजबूत पीएम मिला है जो किसी भी स्थिति का सामना करने में सक्षम है I आतंकी घटना के बाद देश की जनभावना के अनुरूप भारत ने पाकिस्तान के अन्दर आतंकियों पर करवायी करनी शुरू कर दी है I लोग थोड़ी प्रतीक्षा करे देश इस मुद्दे पर देश किसी तरह का समझौता नहीं करेगा I

जिला के 45 पंचायत को मिलेगा एम्बुलेंस

सांसद रूडी ने उनकी पहल पर प्रथम चरण में जिला के 45 पंचायत को जीपीएस युक्त एम्बुलेश दिया जायेगा I यह उनका अपने क्षेत्र के लिए विजन है कि किसी बुरा समय के आने पर उन्हें तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जा सके I इस कड़ी में आयुष्मान भारत की चर्चा करते हुये कहा कि सारण जिला में एक लाख 42 हजार लोग योजना में सह्मिल है जिन्हें प्रत्येक साल पांच लाख की चिकित्सीय सुविधा प्राप्त कर सकेंगे I इसके पूर्व रूडी गढ़देवी चौक से बन्दे मातरम के नारे के बीच तिरंगा यात्रा में सरिक होकर शिलान्यास स्थल तक पहुंचे I रूडी ने साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाली दो भवन का विधिवत भूमिपूजन कर और शिलापट्ट से परदा हटाकर योजना का शिलान्यास किया I

इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों को डाक विभाग के अधिकारीडाकमहाध्यक्ष बिहार सर्किल पटना एम ई हक,डाकमहाध्यक्ष उत्तरी क्षेत्र अशोक कुमार, डाक निर्देशक उत्तरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर अौर प्रवर डाक अधीक्षक एलके सिन्हा ने बुके,अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया I इस अवसर पर छपरा विधायक सीएन गुप्ता, डिस्ट्रिक बोर्ड की अध्यक्ष मीणा अरुण,पूर्व विधायक मंटू सिंह,एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह, ईओ मुकेश कुमार, बीजेपी नेता मनोज सिंह, राकेश कु सिंह , भानु सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह, डॉ राम बाबू सिंह , बलिराम तिवारी, मुन्ना लाल गुप्ता, ललन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे I