प्रखण्ड मुख्यालय से बीज के अभाव में लौट रहे सैकड़ो किसान
इसुआपुर(सारण): प्रखण्ड मुख्यलय से शुक्रवार प्रातः काल से ही बीज बिक्रेता द्वारा किसानो को लागतर बिना बीज के लौटाया जा रहा था। किसानों ने इसकी सूचना किसान एकता मंच के संयोजक अजय राय को दी तब मौके पर पहुच उग्र किसानों को समझते बुझाते हुए संवेदक और कृषि पदाधिकारी राजनारायण प्रसाद को मौके पर बुला कर जानकारी ली ।बीज बिक्रेता द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य बीज निगम द्वारा समय पर बीज सप्लाई नही करने के वजह से किसानों को बीज नही दिया जा रहा है ।जबकि 2.5 लाख की राशि एडवांस आर टीजीएस के माध्यम से भिभाग को दी जा चुकी ।मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद अजय राय ने कहा कि मामला किसानों के लिए गम्भीर है और ये परेसानी सिर्फ इसी वर्ष नही प्रत्येक वर्ष बनी रहती है। ऐसे में भिभाग से किसानों का भरोसा धीरे धीरे उठता जा रहा है ।समस्या के संबंध में प्रमुख सरोज कुमारी ने जिलाधिकारी सुब्रत राय से जल्द से जल्द बीज उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है ।वही अजय राय ने भिभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसानों को जल्द बीज उपलब्ध नही हुआ तो किसान एकता मंच सड़क पर उतरने को मजबूर होगा ।