रसूलपुर में आतिशबाजी कर मनाया जश्न ———————–

भारत माता की जयकारे से गुँज उठा रसूलपुर

———————————————————

‘रसूलपुर /एकमा -स्थानीय रसूलपुर चट्टी स्थित राजेन्द्र चौक पर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की प्रतिशोध में भारतीय वायुसेना के जवानो द्वारा पाक पर बमबारी कर हमले किए जाने का जश्न रसूलपुर में आतिशबाजी कर मनाया गया।इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र स्मारक पर शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्वलित किया व भारत माता की जय का नारा लगाया।मौके पर सुदामा तिवारी,अबिनाश चन्द्र उपाध्याय, बिकास सिंह पिकु, प्रकाश पुन्नु,मंटू सिंह बाहुबली, सूबोध सिंह, मनीष सिंह, राहुल सिंह,शैलेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।