मढ़ौरा(सारण)। आज दिनांक 24/2/2021 को मरहौरा भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूर्वी मंडल की बैठक विक्रमपुर में मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए मरहौरा विधानसभा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ने कहा की मरहौरा विधानसभा मे जो भी भाजपा के कार्यकर्ता जिला परिषद के उम्मीदवार के रूप मैं चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है उनका चयन पार्टी स्तर पर किया जाएगा। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर से कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। बैठक को संबोधित करने वाले में मंडल के उपाध्यक्ष तेज नारायण सिंह महामंत्री धर्म नाथ सिंह प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रामायण पांडे मनोज कुमार मांझी संजय सिंह डॉक्टर शैलेश कुमार यादव धर्मेंद्र उपाध्याय कविता देवी रंजना देवी राधिका देवी मंजू देवी धनेश्वर उपाध्याय अरविंद सिंह मिथिलेश सिंह लालबाबू सिंह मनोज शाह मनोज सिंह सुधीश राय मनीष शर्मा राजदेव सा कन्हैया साहनी सत्येंद्र जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे