शाबाश नीरज !!! बॉडीगार्ड हो तो तुम्हारे जैसा !!!
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
सारण एसपी हरकिशोर राय के अंगरक्षक आज सोशल मीडिया पर छाए हुवे हैं। इनका नाम नीरज कुमार है और ये अपने हाथ में अजगर का मुह दबाए हुवे हैं।
दरअसल गुरुवार की सुबह सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के सरकारी आवास में यह अजगर घुस आया था। यह अजगर डीएम आवास के एक पेड़ पड़ चढ़ गया था।

पुलिसकर्मियों ने इस अजगर को देखा तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन में वरीय अधिकारियों समेत वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। सूचना के बाद रेस्क्यू करने आई टीम ने जैसे ही इस अजगर को पेड़ से नीचे उतारा एसपी के बॉडीगार्ड नीरज सिंह ने अजगर को पकड़ते हुवे उसका मुह कसकर दबा दिया।
अजगर को पकड़े नीरज की तस्वीर सारण के सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। लोग नीरज के हौसले को सराह रहे हैं। नीरज की यह तस्वीर खूब सराही जा रही है। सारण एसपी हरकिशोर राय के पिताजी ललितेश्वर राय ने भी नीरज के इस तस्वीर को अपने फेसबुक पर साझा करते हुवे शाबाश नीरज लिखा है।




Recent Comments