मढ़ौरा(सारण). गुरुवार को प्रखंड के नौतन पंचायत के धर्मपुर गांव में भाजपा के पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक की गयीं। मंडल उपाध्यक्ष तेजनारायण सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक की श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण से साथ शुभारंभ हुआ।बैठक मे कार्यसमिति के पदाधिकारियों निर्णय लिया गया कि माह के अन्त मे यानि 29 मार्च को मंडल के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनना तथा आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस सभी बूथों पर धूम-धाम से मनेगी।बैठक मे मुख्य रूप से मढौरा विधानसभा के प्रभारी श्रीनिवास सिंह, मंडल के उपाध्यक्ष तेजनरायण सिंह, धनेश्वर उपाध्याय, गणेश प्रसाद, मंजू देवी, महामंत्री धर्मनाथ सिंह, दिनेश यादव मंत्री पिन्टू देवी, राधिका देवी तथा कार्यसमिति सदस्या प्रमिला देवी के साथ-साथ पूर्व मुखिया परशुराम सिंह, कृष्णा प्र. गुप्ता, आदर्श सिंह ‘बाघा’ अजय सिंह, अनिल बाबा ‘पुजारी जी’ गणेश उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, लक्ष्मण पंडीत, महेंद्र महतो, राजदेव साह, मनोज साह, सुदर्शन पंडीत, सतीश कुमार पांडेय, मनोज शर्मा आदि थे।