
करेंट लगने से युवक की मौत
दरियापुर(सारण)।
थाना क्षेत्र के टरवांमगरपाल गांव निवासी मोती साह के 30 वर्षीय पुत्र अरुण साह का शव अपने गांव से हटकर सिकंदरा गांव के एक खेत मे बने पलानी में बिजली के तार के सम्पर्क आने से मौत हो गई । जबकि शव को वहां से हटाकर बगीचे में फेंका गया था किसी की नजर पड़ी तो उसके द्वारा गांव में सूचना दी गई इसके बाद मृतक के घर वाले वहां पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंच मामले की तहकीकात करने के उपरांत पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया ।वही मृतक के तीन बच्चे है घर के सभी सदस्य शव से लिपट कर करुण क्रंदन कर रहे थे वहां के दृश्य काफी गमगीन थी।




Recent Comments