परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीबी नगर थाना के तरवारा बाजार के बसंतपुर रोड स्तिथ शहाब कम्प्लेक्स परिसर में रविवार को जुलूसे मोहम्मदी के दौरान समाजसेवी मोहम्मद शेख जफर बाबू ने हलआ का वितरण किया।हलआ वितरण के दौरान मोहम्मद के दीवानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।इस दौरान शेख जफर बाबू ने कहा कि मोहम्मद के दीवाने को चाहिए कि बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ जश्ने ईदमिलादुन्नबी मनाये।क्योंकि मोहम्मद के चाहने वालों का मरने के बाद भी उसके कफ़न मैले नही होते है।हलआ वितरण के दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने कतारबद्ध होकर हलआ ग्रहण किया।इस मौके पर शेख तफज्जुल आलम,शेख तौफीक आलम,नौशाद आलम,इमरान अंसारी,इमरान आलम,अमजद अली, शेख दिलशाद,नेयाज सैफी, रोमी सरकार,फिरोज आलम,रिक्की बाबू,पप्पू कुरैशी,गोल्डेन सैफी,समेत कई लोग मौजूद थे।