नवादा : घोड़े पर सवार होकर आए अपराधी ने मांगी रंगदारी और की गोलीबारी , मौक़े से अपराधी फ़रार और घोड़े को पकड़कर थाने ले आयीं पुलिस

✍️रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित रैक पॉइंट पर अपराधी ने घोड़े पर सवार होकर गोलीबारी की. वहीं आस पास रहें ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.बताया जाता है कि रैक पॉइंट पर मजदूरों के ठेकेदार से अपराधी ने रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर अपराधी ने गोलीबारी भी किया. गोलीबारी के बाद रैक पॉइंट पर अफरा-तफरी मच गयी. भीड़ देखकर अपराधी घोड़े से सवार हो कर आए अपराधी तो भाग निकले मगर अपने घोड़े को वहीं छोड़ दिया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घोड़े को पकड़ कर थाना ले आई.थाना प्रभारी का कहना है कि गोलीबारी की घटना नहीं हुई है. रैक पॉइंट पर मजदूरों के ठेकेदार से अपराधी ने रंगदारी मांगी थी ,आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।